- Hindi News
- National
- Chhath Puja Is Being Done Among The Restrictions, Chhath Ghat Is Heard In Many States Including Delhi, See The Argh Of Faith In Pictures
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दिल्ली/मुंबई/कोलकाता19 मिनट पहले
जबलपुर में नर्मदा के किनारे छठ व्रती महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य दिया।
देश के कई राज्यों में बंदिशों के बीच आज छठ पूजा की जा रही है। राजधानी दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर होने की वजह से नदियों और तालाबों पर सार्वजनिक रूप से पूजा पर रोक लगाई गई है। इसी तरह महाराष्ट्र और ओडिशा समेत कुछ और राज्यों में भी यही स्थिति है। जिन राज्यों में पाबंदियां नहीं हैं वहां डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए अस्थायी घाटों पर लोग पहुंचे। भास्कर ने रांची के धुर्वा शालीमार तालाब पर पूजा के विहंगम नजारे को ड्रोन के जरिए कैमरे में कैद किया।
कोलकाता में छठ पूजा के लिए नगर निगम ने 16 जगह अस्थायी घाट बनाए गए हैं। इस दौरान ज्यादा भीड़ न हो इसका खास ध्यान रखा जा रहा है। यहां करीब 44 अस्थायी घाट बनाए गए हैं। बनारस के अस्सी घाट पर भी कई महिलाओं ने पूजा की। मध्यप्रदेश में भी उत्साह के साथ पर्व मनाया जा रहा है।

भोपाल के बड़ा तालाब में पूजा के लिए पहुंचे व्रती।

कोलकाता के दोही घाट पर बच्चे के साथ पूजा करने पहुंची महिला।

त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार पूजा करने पहुंचे।

बनारस में घाट पर पूजा करने पहुंचे व्रती।
बाबा रामदेव ने की पूजा

योग गुरु बाबा रामदेव ने हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ में पूजा की।
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने दी बधाई
Heartiest greetings to the people of Bengal, India and all over the world on the auspicious occasion of Chhath Puja. May Lord Surya fulfill all your wishes
बंगाल, भारत और विश्व में सभी को छठ पूजा के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान सूर्य आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) November 20, 2020
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों को छठ पूजा की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि बंगाल, भारत और विश्व में सभी को छठ पूजा के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान सूर्य आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें। गवर्नर जगदीप धनखड़ ने भी छठ पर्व पर शुभकामनाएं दीं।
महाराष्ट्र और दिल्ली में छठ घाट पर पहरा

मुंबई में कोरोना के कारण सार्वजनिक रूप से छठ पूजा पर रोक लगाई गई है।

दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा पर रोक है। ITO पर यमुना किनारे तैनात सुरक्षा बल।
मुंबई में सार्वजनिक रूप से छठ पूजा करने पर रोक लगाई गई है। महाराष्ट्र सरकार ने यह फैसला कोरोना के कारण लिया गया है। चंडीगढ़ में छठ पूजा के लिए प्रशासन ने इंतजाम किए हैं। यहां लोगों से अपील की गई है कि वे घर में रहकर पूजा करें। अस्थायी घाटों पर 100 से 200 लोगों को आने की ही इजाजत दी गई है।

मुंबई के कुर्ला में छठ पूजा।

ताज महल के पास यमुना में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य दिया गया।

अमृतसर में श्री दुर्ग्याणा मंदिर के पास छठ पूजा के लिए पहुंची व्रती महिलाएं।