अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली, Updated Fri, 20 Nov 2020 11:23 AM IST
दिल्ली में शीत लहर का प्रकोप शुरू हो चुका है। इसके साथ ही 20 नवंबर यानी शुक्रवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज हुआ है। शुक्रवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज हुआ, जो बीते 13 सालों में(2007 से) नवंबर महीने में दर्ज हुआ सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार साफ आसमान और बर्फीली पहाड़ियों से उत्तर पश्चिम दिशा से चलने वाली सर्द हवाओं के कारण दिल्ली का तामपान इतना ज्यादा गिर गया है। आगे पढ़ें आने वाले कुछ दिनों तक कैसा रहेगा तापमान…