Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्ली10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

देश में 24 घंटे में 3,908 एक्टिव केस कम हो गए। अब 4.39 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
- हफ्ते के शुरुआत में कुछ यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे
- इससे पहले दिल्ली-हॉन्गकॉन्ग फ्लाइट्स को 18 अगस्त से 31 अगस्त तक बैन लगाया था
हॉन्गकॉन्ग ने एयर इंडिया फ्लाइट्स पर बैन लगा दिया है। यह प्रतिबंध राजधानी दिल्ली से उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स पर 3 दिसंबर तक रहेगा। क्योंकि, हफ्ते के शुरुआत में कुछ यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। यह पांचवीं बार है जब फ्लाइट में कोरोना पॉजिटिव के मामले आने पर हॉन्गकॉन्ग सरकार ने भारतीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगाया है।
कोरोना के बढ़ते मामलों का असर
हांगकांग सरकार की तरफ से जुलाई में जारी नियमों के मुताबिक भारत के यात्री हांगकांग तभी आ सकते हैं, जब उन्हें यात्रा से 72 घंटे पहले कराई गई जांच में कोविड-19 नेगेटिव पाया गया हो। साथ ही सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को हांगकांग पहुंचने पर वहां के एयरपोर्ट पर जांच करना जरूरी है।
पहले भी लगा चुका है बैन
इससे पहले दिल्ली-हॉन्गकॉन्ग फ्लाइट्स को 18 अगस्त से 31 अगस्त तक, 20 सितंबर से 3 अक्टूबर तक और 17 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक बैन लगाया था। साथ ही मुंबई से हॉन्गकॉन्ग फ्लाइट्स के लिए 28 अक्टूबर से 10 नवंबर तक बैन लगाया था।
देश में कोरोना मामले
देश में 24 घंटे में 3,908 एक्टिव केस कम हो गए। अब 4.39 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। शुक्रवार को देश में 46 हजार 288 नए केस आए, 48 हजार 881 मरीज ठीक हो गए और 563 की मौत हो गई। अब तक 90.50 लाख केस आ चुके हैं। 84.75 लाख मरीज ठीक हो गए और 1.32 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है।