- Hindi News
- Utility
- Fixed Deposit ; FD ; SBI ; HDFC ; You Are Planning To Get FD For 1 Year, So Know Which Banks Are Paying More Interest Here
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्ली3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

देश का सबसे बड़ा बैंक SBI 1 साल की एफडी पर 4.90% का सालाना ब्याज दे रहा है
- इंडसंड बैंक 1 साल की एफडी पर 7% का सालाना ब्याज दे रहा है
- आरबीएल बैंक 1 साल की एफडी पर 6.75% का सालाना ब्याज दे रहा है
इस दिनों अगर आप 1 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराने का प्लान बना रहे हैं तो इससे पहले आपका ये जानना बहुत जरूरी है कि कौन सा बैंक इस पर कितना ब्याज दे रहा है। हम आपको बता रहे हैं कि देश के मुख्य बैंक 1 साल के लिए निवेश पर कितना ब्याज दे रहे हैं, ताकि आप अपने हिसाब से अपना पैसा सही जगह निवेश कर सकें।
कौन सा बैंक दे रहा कितना ब्याज
बैंक | ब्याज दर (%) | निवेश (रु) | 1 साल बाद कितना मिलेगा (रु) |
इंडसंड बैंक | 7.00 | 1 लाख | 107,186 |
आरबीएल बैंक | 6.75 | 1 लाख | 106,923 |
यस बैंक | 6.75 | 1 लाख | 106,923 |
डीसीबी बैंक | 6.50 | 1 लाख | 106,660 |
बंधन बैंक | 5.75 | 1 लाख | 105,875 |
पोस्ट ऑफिस | 5.50 | 1 लाख | 105,406 |
केनरा बैंक | 5.30 | 1 लाख | 105,406 |
पंजाब एंड सिंध बैंक | 5.30 | 1 लाख | 105,354 |
बैंक ऑफ इंडिया | 5.25 | 1 लाख | 105,354 |
यूनियन बैंक | 5.20 | 1 लाख | 105,302 |
SBI दे रहा 5% से भी कम ब्याज
देश का सबसे बड़ा बैंक SBI 1 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 4.90% ब्याज दे रहा है। इस हिसाब से अगर आप यहां 1 लाख रुपए निवेश करते हैं तो आपको 1 साल बाद 104,990 रुपए मिलेंगे।